हमारी किताब गौरव गाथा का लोकार्पण

उत्तर प्रदेश में जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम सौरम में आयोजित सर्वखाप पंचायत के 7वें सर्वजातीय महासम्मेलन में उत्तरी भारत के समस्त खाप के प्रतिनिधियों द्वारा आज डॉ. यशपाल सिंह की पुस्तक 'गौरव गाथा' का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर जम्मूकश्मीर के उपमुख्यमंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान,  उत्तरप्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल तथा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी उपस्थित रहे।